Site icon

राजनांदगांव : गांधी सभागृह रोड के गड्ढों में भरा है बारिश का पानी…

final logo copy

राजनांदगांव | म्युनिस्पल स्कूल मैदान के एक किनारे से होकर गांधी सभागृह तक जाने वाली सड़क पर गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

पानी भरने से गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगता जिससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। सर्विस लेन और गुरुद्वारा रोड को यह सड़क जोड़ती भी है। इस मैदान और सड़क पर मरम्मत की जरूरत है।

Exit mobile version