Site icon

अपने बेटे से मिलकर भावुक हुई मां

logo Deep Jagriti

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से एक मां को 6 साल के बाद उसके बच्चे से मिलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायता के लिए आई महिला ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने उनके 6 वर्ष के पुत्र से 2-3 वर्षों से मिलने नहीं दिया है। उन्होंने अपने पुत्र से बात करने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन पुत्र से बात भी नहीं कराई जाती है। इस दृष्टिगत मां को पुत्र से मिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उनकी सहायता के लिए पैरालीगल वालंटियर्स अनुज्ञा मिश्रा एवं थाना बसंतपुर के थाना प्रभारी से सहयोग प्राप्त करते हुए महिला को उसके ससुराल ले जाकर बच्चे से मिलाया। वर्षों बाद अपने बेटे से मिलकर महिला भावुक हो गई।

Exit mobile version