Site icon

राजनांदगांव : मुंबई-एलटीटी, मेल, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 2-3 घंटे देरी से चली…

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव l रक्षा बंधन पर्व के मौके पर बड़ी संख्या में खासकर महिला यात्री बच्चों के साथ एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों में सफर करती है। लेकिन शुक्रवार को दोनों दिशा में जाने वाली लंबी दूरी की एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों की लेट लतीफी ने सफर करने वाले यात्रियों सहित स्टेशन में ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशान किया। सुबह के समय दोनों दिशा में जाने वाली दुर्ग-गोंदिया लोकल, रायपुर- डोंगरगगढ़ लोकल, गोंदिया-रायपुर लोकल, गोंदिया- झारसुगड़ा पैसेंजर में दबाव ज्यादा रहा।

लेकिन गोंदिया, डोगरगढ़, दुर्ग, रायपुर के के अलावा नागपुर और बिलासपुर तक जाने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों का सहारा लेना पड़ गया। इन ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रियों का दबाव ज्यादा रहा। खासकर छोटे स्टेशनों में स्टॉपेज वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में भीड़ के कारण यात्री परेशान हुए।

ट्रेनों की लेटलतीफी ने किया हलाकान नागपुर की दिशा में जाने वाली मुंबई-एलटीटी एक्सप्रेस सुबह 8 बजे की जगह 11 बजे 3 घंटे विलंब से पहुंची। मेल ढाई घंटे, ज्ञानेश्वरी 2 घंटे, आजाद हिंद 2 घंटे, अहमदाबाद 3 घंटे, इंटरसिटी 1 घंटे देरी से पहुंची। बिलासपुर की दिशा में जाने वाली ट्रेनों में गोंडवाना एक्सप्रेस 1 घंटे, आजाद हिंद आधे घंटे देरी से पहुंची। विगत दिनों के मुकाबले इस ट्रेन की टाइमिंग में थोड़ा सुधार हुआ है। इतवारी एक्सप्रेस 1 घंटे, बरौनी-गोंदिया 1 घंटे देरी से चली। लोकल ट्रेनों की बात करें तो जेडी पैसेंजर ढाई घंटे, गोंदिया-रायपुर मेमू 1 घंटे, रायपुर पैसेंजर 2 घंटे, मूक माटी एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से चली।

Exit mobile version