दुर्ग । भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महापौर श्रीमती बाघमार ने शिक्षा मंत्री यादव की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान को और मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व परिवार के साथ-साथ समाज में भी रिश्तों की मिठास, अपनत्व और भाईचारे का संदेश देता है।
महापौर ने कहा कि भाई-बहन का पवित्र रिश्ता जीवनभर प्रेम और विश्वास से जुड़ा रहता है। रक्षाबंधन का पर्व इसी आत्मीय रिश्ते को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
मंत्री यादव ने महापौर बाघमार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन के इस अवसर पर भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।

