Site icon

राजनांदगांव : जमातपारा स्थित एस आर एम एल सेंटर मे ठेकेदार व्दारा ताला जड दिये

logo Deep Jagriti

जाने से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य प्रभावित हो रहा है ।जिससे लोग खुले मे कचरा फेकने मजबूर हो रहे है ।
राजनांदगांव जिले मे स्वच्छता दीदीयो व्दारा बीते चार पांच सालो से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर एस एल आर एम सेंटर मे कचरा संग्रहण का कार्य किया जा रहा है इसके लिए नगर निगम व्दारा शाहर के विभिन्न वार्डो मे एस एल आर एम सेंटर बनाये गये है पूर्व मे स्वच्छता दीदी नगर निगम के अधीन कार्य करते हुए अपने कार्य को सफलता पूर्वक सम्पादित किया जा रहा था लेकिन अब नगर निगम व्दारा ठेका पध्दति शुरु की गई है बीते दिनो स्वच्छता दीदीयो ने अपने विभिन्न मांगो को लेकर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौपाथा और आन्दोलन किये हुए थे ।लेकिन अचानक ठेकेदार व्दारा जमातपारा स्थित एस एम आर एम सेंटर मे ताला जड दिया है जिससे डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य प्रभावित हो रहा है

स्वच्छता दीदीयां रोज जमातपारा स्थित कचरा संग्रहण केन्द्र पहुचती है लेकिन सेंटर मे ताला लगा होने के कारण वे डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए नही निकल पाती है जिससे क्षेत्र के घरो मे कचरे का अम्बार लगने लगा है और लोग खूले मे कचरे फेकने विवश हो रहे है ।यदि नगर निगम इस ओर ध्यान नही दिया तो एक बार फिर गली मोहल्ले मे कचरे का ठेर देखने मिलेगा और जगह जगह कूडादान नजर आयेगा।

Exit mobile version