Site icon

राजनांदगांव : फसल बीमा देने की मांग को लेकर डोंगरगांव क्षेत्र के किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है

logo Deep Jagriti


मौसम की मार से जूझ रहे डोंगरगांव क्षेत्र के ग्राम गनेरी के किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गत वर्ष का फसल बीमा देने की मांग करते हुए कलेक्टर से गुहार लगाई है। किसान राधेलाल सहारे और चौवाराम साहू का कहना है कि इस वर्ष भी अल्प वर्षा के चलते फसल से अच्छी उम्मीद नहीं है, वहीं बीते वर्ष भी फसल को नुकसान हुआ था, जिसका फसल बीमा अब तक नहीं मिला है।

बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे ग्राम गनेरी के लोगों ने कहा कि गत वर्ष भी उन्होंने फसल बीमा कराया था और मौसम ने साथ नहीं दिया जिससे उनकी फसल चौपट हो गई। फसल बीमा कराए जाने के बाद भी बीमा की राशि अब तक नहीं मिली है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से वर्ष 2020 में किए गए फसल बीमा की राशि दिलाने की मांग की है।

Exit mobile version