राजनांदगांव , प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर किसानों का भरोसा बढ़ा है। खरीफ सीजन 2026 में विगत वर्ष इसी अवधि के मुकाबले 4351 ज्यादा किसान और 3611 हेक्टेयर ज्यादा रकबा में किसानों ने फसल बीमा कराया है। पोर्टल के माध्यम से किसानों ने बीमा कराया जिससे प्राकृतिक आपदा में होने वाले नुकसान में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। किसानों को धान, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी, अरहर, मूंगफल्ली, उड़द, मूंग फसलों के लिए किसानों को बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम देना पड़ा।
शेष राशि राज्य और केन्द्र सरकार ने वहन की। जून माह में बारिश नहीं होने किसान चिंतित थे। 10 जुलाई के बाद मानसून सक्रिय हुआ। जिले में कम समय में पर्याप्त बारिश हुई। इससे बोनी में तेजी आई फिर जुलाई के अंतिम और अगस्त की शुरुआती बारिश ने किसानों को राहत दी। बताया गया कि इस साल बीमा के दायरे में आने वाली फसल का औसत बीमित मूल्य पिछले साल की तुलना में अधिक रहा।
जानिए, इस खरीफ सीजन में बीमित किसान भी बढ़े जिले की 7 तहसीलों में 1 लाख 12 हजार 980 किसानों ने बीमा कराया है। विगत वर्ष संख्या 1 लाख 8 हजार 629 थी। इस साल 4,351 ज्यादा किसान दायरे में आए हैं। खरीफ 2025 में 138563.58 हेक्टेयर का बीमा था, इस साल 142175.08 का बीमा है। कुल 3,611.50 हेक्टेयर अतिरिक्त रकबा बीमित हुआ।

