Site icon

राजनांदगांव : आईटीआई में युवाओं को अप्रेंटिसशिप व नशामुक्ति को लेकर किया जागरूक…

final logo copy

मानपुर , शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानपुर (आईटीआई) में मंगलवार को पूर्व प्रशिक्षणार्थियों का सम्मेलन हुआ। इसमें संस्थान से पास-आउट होकर विभिन्न उद्योगों व कंपनियों में कार्यरत पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अप्रेंटिसशिप (एनएपीएस) के अवसरों और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने बताया कि आईटीआई उत्तीर्ण करने के बाद अप्रेंटिसशिप करना करियर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से युवाओं को उद्योगों में व्यावहारिक कार्य अनुभव के साथ-साथ मासिक स्टाइपेंड भी प्राप्त होता है, जिससे आगे चलकर स्थायी रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। संस्थान परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

उपस्थित अधिकारियों व पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा करियर, स्वास्थ्य और परिवार को बर्बाद कर देता है। एक सफल तकनीशियन बनने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है। अंत में सभी पूर्व प्रशिक्षणार्थियों, वर्तमान छात्रों व स्टाफ ने नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया।

Exit mobile version