राजनांदगांव | गठुला नाला पुल पर मवेशियों के जमावड़े से वाहन चालकों के लिए परेशानी बढ़ गई है। पुल पर सड़क की चौड़ाई सीमित होने से बीच सड़क या किनारे खड़े मवेशियों से वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है।
मवेशियों के सड़क पर आने से दोपहिया वाहन चालकों के संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है। मवेशियों को हटाने दोबारा सड़क पर नहीं पहुंचने की स्थायी व्यवस्था जरुरी है। रात में यहां स्ट्रीट लाइटें बंद रहती है।

