Site icon

राजनांदगाँव : शोभा सोनी की स्मृति में भाजपा द्वारा सेवा के विविध आयोजन सम्पन

logo Deep Jagriti

महिलाओं ने रक्तदान कर शोभा को श्रदांजलि दी…..
राजनांदगाँव ,राजनांदगाँव की राजनीति में कम समय मे अपना विशिष्ट स्थान बनाने वाली पूर्व महापौर श्रीमती शोभा सोनी की प्रथम पुण्यतिथि आज जिला भाजपा द्वारा विविध आयोजनों के माध्यम से मनाते हुए सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति शोभा सोनी को याद कर कार्यकर्ता भावविभोर हुए ।मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज  सुबह 11:00 बजे वार्ड नंबर 17 के कार्यकर्ताओं एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृद्धा आश्रम में मच्छरदानी एवं भोजन का वितरण किया गया, तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे  जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ नेता प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख अशोक शर्मा, मधुसूदन यादव, सचिन बघेल आदि शामिल हुए सभी ने एक स्वर में शोभा सोनी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की सादगी एवं सरलता शोभा सोनी की विशेषता थी। वह इतनी सरल थी कि हर व्यक्ति की चिंता करती थी।  उपस्थित सभी नेताओ ने  कार्यकर्ताओं को शोभा सोनी जैसे सरल हृदय रखकर राजनीति करने का आव्हान भी दिया। दोपहर 1:00 बजे भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रक्तदान  का कार्यक्रम वार्ड नंबर 17 बौद्ध विहार में आयोजित किया गया जिसमे जिला महामंत्री पारुल जैन सहित दस बहनों ने रक्तदान किया, रक्तदान करने वालों में सरस्वती यादव, अंजलि साहू, विद्या यादव, सरिता उइके, सविता यादव,उषा वर्मा,पुष्पा यादव, राजू वर्मा,जमाल खान एवं पारुल जैन शामिल थी l   आज के सभी कार्यक्रमो में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  खूबचंद पारख, जिलाअध्यक्ष मधुसूदन यादव,  जिला महामंत्री सचिन बघेल एवं दिनेश गांधी , राजेंद्र गोलछा,  कमल सोनी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  श्रीमती रेखा मेश्राम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू,  जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, जनपदअध्यक्ष प्रतीक्षा भंडारी,जिला महामंत्री महिला मोर्चा पारुल जैन एवं देव कुमारी साहू,  सविता बॉस,एकता अग्रहरी,माधुरी जैन,नेता प्रतिपक्ष किसुन यदु  हर्ष रामटेके,ऋषि चौधरी,  नागेश यदु,पारस वर्मा, राजू वर्मा,जमाल खान, सरिता उके,  उत्तर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सरस्वती यादव,  दक्षिण मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मिथलेश्वरी  वैष्णव,  महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड, भुनेश्वरी साहू, कीर्ति राणे, किरण साहू,गीता साहू,  अंजलि साहू पूर्णिमा लहरें, सरिता यादव,पुष्पा यादव,  रत्ना बरिहा, विद्या यादव  उत्तरा निषाद  शोभा साहू उषा वर्मा,  अंजू ठाकुर उषा गुप्ता संगीता मानिकपुरी, शांति पात्रे,  आभाश्रीवास्तव,  विद्या उपाध्याय,  गीता साहू  एवं वार्ड की बहने उपस्थित थी।

Exit mobile version