डोंगरगढ़ , क्षेत्र के ग्राम टोलागांव स्थित सामुदायिक भवन में कांग्रेस कमेटी की टोलागांव मंडल स्तरीय बैठक हुई। बैठक में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल सम्मिलित हुई। इस दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में विधायक ने आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। ग्रामीणों ने बिजली, खाद की उपलब्धता, अघोषित बिजली कटौती, गैस सिलेंडर के बढ़े दाम व शक्कर की बढ़ी कीमतों सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं व आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन से निरंतर संवाद से ही संभव है। कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और आमजन के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया। बैठक में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी केसीजी कोमल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार तेजराम वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस आरती महोबिया, जनपद सदस्य खेमलता साहू, मंडल अध्यक्ष टोलागांव शैलेन्द्र (विक्की) क्षत्रिय, रिंकू महोबिया, लीलाधर वर्मा, दिलेन साहू, घनश्याम साहू, सरपंच टोलागांव देवेन्द्र साहू, सरपंच घोटिया सुराज साहू आदि मौजूद थे।

