Site icon

CG : कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए प्रयास विद्यालयों की तृतीय काउंसलिंग जारी …

CG : कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए प्रयास विद्यालयों की तृतीय काउंसलिंग जारी …

CG : कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए प्रयास विद्यालयों की तृतीय काउंसलिंग जारी …

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश की तृतीय काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह काउंसलिंग 3 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संबंधित प्रयास विद्यालयों में आयोजित की जाएगी।डिजिटल कैलेंडर चुनें बीजापुर जिले के प्रयास बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग रायपुर स्थित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी में आयोजित होगी। यदि तृतीय काउंसलिंग के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को 10 से 15 सितंबर तक अवसर दिया जाएगा। हालांकि शासकीय अवकाश के कारण 4, 6 और 12 से 15 सितंबर तक काउंसलिंग प्रक्रिया स्थगित रहेगी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के अनुसार, काउंसलिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं की अंकसूची, जिसमें न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है, साथ ही जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, नक्सल प्रभावित प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों को दो दिनों के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से सत्यापित स्थानांतरण प्रमाण पत्र और जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत नक्सल प्रभावित और अनुसूचित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जाती है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए हर वर्ष चयन प्रक्रिया आयोजित की जाती है।

Exit mobile version