Site icon

राजनांदगांव : धारा प्रवाह अंग्रेजी पढ़ने में भावेश चंद्रवंशी प्रथम…

final logo copy

डोंगरगढ़| डॉ. आंबेडकर आदिवासी शाला में धाराप्रवाह पठन व पहाड़ा वाचन प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 6वीं से कक्षा 8 वीं के छात्रों ने हिस्सा लेकर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। धारा प्रवाह हिंदी पठन में प्रथम स्थान सेवाराम हुनरे और द्वितीय स्थान डुमेश कुमार धुर्वे ने प्राप्त किया।

अंग्रेजी पठन में प्रथम स्थान भावेश चंद्रवंशी व द्वितीय स्थान पर नूतन कुमार कंवर रहे। पहाड़ा वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भावेश कुमार हुनरे और द्वितीय स्थान देवानन्द कंवर ने प्राप्त किया। शाला की संचालिका नलिनी मेश्राम, प्रधान पाठक एसजी मेश्राम ने सभी विजेता प्रतिभागी छात्रों को शैक्षणिक सामग्री देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर शिक्षक साकेत रजक, गीतेश्वरी यादव, मेरी रोशन टोप्पो, अमृत रजक, स्वाति बघेल उपस्थित थे।

Exit mobile version