Site icon

राजनांदगांव : नगर पंचायत क्षेत्र में ई-रिक्शा से होगा घर-घर कचरा संग्रहण…

final logo copy

डोंगरगढ़| नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत लाल बहादुर नगर ने स्वच्छता अभियान को लेकर नई पहल शुरू की है। नगरवासियों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए डस्टबिन वितरित किए गए।

साथ ही कचरा संग्रहण के लिए 6 नए ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र साहू, सीएमओ शैलेश पांडेय और पार्षदों की मौजूदगी में ई-रिक्शा रवाना किया गया। ये वाहन नगर के सभी वार्डों में घर-घर पहुंचकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करेंगे।

नगर पंचायत का उद्देश्य नागरिकों में घर से ही कचरे का पृथक्करण करने की आदत विकसित करना है। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष, सीएमओ ने नगरवासियों से अपील की कि घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में रखें।

Exit mobile version