Site icon

CG : लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर लूट, नैला पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा …

CG : लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर लूट, नैला पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा …

CG : लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर लूट, नैला पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा …

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला चौकी क्षेत्र में लिफ्ट मांगने के बहाने चाकू की नोक पर युवक से लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक सवार युवक को रास्ते में रुकवाकर चाकू दिखाया और मारपीट करते हुए उससे रुपये की मांग की। रुपये नहीं होने पर आरोपियों ने उसका मोबाइल लूट लिया और फोन-पे के माध्यम से जबरन 4 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

नैला पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शरद कुमार सूर्यवंशी और भानुप्रताप सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू और पेचकस भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। लिफ्ट मांगकर बाइक सवार को बनाया निशाना पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मुकेश पटेल, निवासी ग्राम कन्हाई बंद, ने नैला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 30 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे वह देसी शराब दुकान नैला गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। प्रार्थी ने दोनों को बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद दोनों युवकों ने बाइक रुकवाई और चाकू दिखाकर रुपये की मांग करने लगे। प्रार्थी के पास नकद रुपये नहीं होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल के फोन-पे से जबरदस्ती 4,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए और मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।

तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंची पुलिस घटना की शिकायत मिलने के बाद नैला चौकी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 642/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(3), 309(6), 296, 351(3), 115(2), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क और सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में चौकी नैला प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने के बाद दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

लूट का मोबाइल और हथियार बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू और पेचकस भी पुलिस ने जब्त किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शरद कुमार सूर्यवंशी (23 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05 नैला और भानुप्रताप सूर्यवंशी (23 वर्ष), निवासी शुक्लाखार बांकीमोगरा, कोरबा, हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 05 पुरानी बस्ती नैला, थाना जांजगीर के रूप में हुई है।

Exit mobile version