Site icon

राजनांदगांव : कमीशन नहीं देने पर हत्या सब्बल से सिर पर कई वार …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव l चिखली के दीनदयाल नगर में हुए अर्जुन वाधवानी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सुनील वर्मा उर्फ बबलू (29) को गिरफ्तार किया है। इसी के किराए के कमरे से अर्जुन की लाश बरामद हुई थी।

पुलिस ने हत्या की वजह पैसे के लेन-देन को बताया है। सुनील वर्मा को पुलिस ने गुुरुवार को ही हिरासत में ​ले लिया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अर्जुन के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। छ महीने पहले दोनों ने मिलकर प्रापर्टी बेची। जिसका ​कमीशन 6 लाख रुपए ​हुआ था।

लेकिन अर्जुन उसके हिस्से का कमीशन नहीं दे रहा था। करीब 6 महीने से लगातार उसे रुपए देने के लिए आना-कानी कर रहा था। जिसके चलते आरोपी सुनील ने हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कमरे में रुपए को लेकर फिर विवाद, आरोपी गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात अर्जुन उसके साथ ही किराए के कमरे में आया था। रात में दोनों साथ खाना खाने वाले थे। इसी दौरान कमीशन के रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने घर में रखे सब्बल से अर्जुन के सिर में लगातार कई वार किए। जिससे अर्जुन की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को गद्दे में लपेटकर उसका हाथ पैर बांध हाल में छिपा दिया और कमरे में ताला जड़ दिया।

Exit mobile version