Site icon

राजनांदगांव : आज दही हांडी उत्सव, भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकलेगी …

CG: Another murder incident in Mandir

अंबागढ़ चौकी| भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नगर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। पर्व पर नगर में कई स्थानों में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना व भजन कीर्तन किया जा रहा है। नगर में शंकर पारा वार्ड 11 में यादव समाज की सरस्वती महिला मंडल के द्वारा परंपरानुरूप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा की स्थापना की गई है।

जबकि यादव समाज के द्वारा नगर के वार्ड 5 स्थित यादव सामुदायिक भवन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर भजन कीर्तन व पूजन की जा रही है। वहीं नगर के राजमहल स्थित भगवान श्री राधाकृष्ण मंदिर में परंपरानुरूप जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा है। नगर के वार्ड 14 में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हमेशा की तरह रामसत्ता का आयोजन किया गया है। बताया गया कि शनिवार को नगर में परंपरानुरूप दही हांडी पर्व व भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Exit mobile version