राजनांदगांव | अवतार कल्चरल सोसाइटी राजनांदगांव के तत्वावधान में इस बार भी दही लूट महोत्सव का आयोजन 6 सितंबर रविवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम गौरव पथ में शाम 5 बजे से किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि आयोजन का यह 16वां वर्ष है।
ईनामी राशि को बढ़ाकर इस साल 81,000 किया गया है। दही लूट में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग, धमतरी सहित राजनांदगांव की टोलियां भाग लेंगी मुम्बई की तर्ज पर हाईटेक मशीनरी का उपयोग कर हाइड्रा मशीन पर मटकी लटकाई जाएगी। इस आयोजन में युवा, बच्चों और दर्शकों के थिरकने के लिए डीजे, सार्फी, लेजर लाइट, ड्रोन कैमरा, एलईडी स्क्रीन भी लगाया जाएगा।

