Site icon

राजनांदगांव : सम्मान पाने वाले शिक्षक करेंगे नतीजों में सुधार लाने का प्रयास…

final logo copy

राजनांदगांव , शिक्षक दिवस पर प्रदेश और जिला स्तर पर सम्मान पाने वाले शिक्षक जिले के परीक्षा के नतीजों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। अपने नवाचारों की बदौलत उन्हें यह सम्मान मिला। अब वह अपने नवाचारों और अपने पढ़ाने की कला को जिले के अन्य स्कूल के बच्चों के साथ साझा करेंगे। बख्शी स्कूल में बने स्मार्ट कंट्रोल रुम ऑनलाइन क्लास से बच्चों को विषय अनुसार तैयारी कराएंगे। इसमें प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक और व्याख्याता शामिल हैं जिन्होंने अपने नवाचारों से अपनी पहचान बनाई है।

शिक्षा विभाग इसी माह से उनकी कक्षा और विषय अनुसार ड्यूटी लगाने की तैयारी है। शिक्षा विभाग के अन्य अफसरों को भी इसमें शामिल किया गया है। ऑनलाइन स्मार्ट क्लासेस सितंबर में ही शुरू की जाएगी। शिक्षक दिवस पर जिलेभर के स्कूलों में कुछ नया अलग विशेष प्रयोग करने वाले शिक्षकों को प्रदेश और जिला स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। अब बोर्ड के साथ लोकल परीक्षा के नतीजों में सुधार लाने की दिशा में शिक्षकों की मदद ली जाएगी। डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने बताया सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नवाचार अन्य स्कूलों में जाने से बच्चों को इसका बेहतर लाभ मिलेगा।

बख्शी स्कूल से लेंगे ऑनलाइन क्लास स्कूलों में नवाचार कर सम्मानित होने वाले शिक्षकों को जिलेभर के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों और बच्चों से जोड़ने बख्शी स्कूल में स्मार्ट ऑनलाइन कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। शिक्षक यहां से बच्चों की क्लास लेंगे। इसका लिंक सोशल मीडिया में शेयर किया जाएगा। खासकर क्लास के बच्चे इसे बार-बार देख अभ्यास कर पाएंगे। अंग्रेजी, भौतिक, गणित, केमेस्ट्री जैसे विषयों के लिए विषय विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई जाएगी। हर शनिवार को अफसर स्कूलों में पहुंच कर इसकी समीक्षा करेंगे।

Exit mobile version