Site icon

राजनांदगांव : लाटमेटा में 30 लाख से बनेगा खेल भवन, हुआ भूमिपूजन…

final logo copy

डोंगरगांव , ग्राम लाटमेटा नवाटोला ग्राम पंचायत घुपसाल में खेल भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव के द्वारा लाटमेटा में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता के दौरान घोषित 30 लाख रुपए की लागत से बनाने वाले खेल भवन का भूमिपूजन सांसद संतोष पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने की।

विशिष्ट अतिथि एमडी ठाकुर, सोपाल भूआर्य, हीरेन्द्र साहू, कैलाश शर्मा, गुलाब गोस्वमी, अनिरुद्ध चन्द्रकर, हिरदे राम देवांगन, रविन्द्र वैष्णव सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल मैदान लाटमेटा में अतिथियों खेल भवन व सांसद के द्वारा घोषित 7 लाख रुपए की खेल मैदान में लाइट व्यवस्था के लिए भूमि पूजन किया। जिपं अध्यक्ष वैष्णव के द्वारा घोषित 5 लाख रुपए की शासकीय प्राथमिक विद्यालय के आहाता निर्माण व जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय सिन्हा के द्वारा घोषित 3 लाख रुपए की स्कूल में मंच निर्माण का भी भूमिपूजन हुआ।

जिपं अध्यक्ष के द्वारा स्वीकृत राशि से शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुपसाल के नव निर्मित किचन शेड का लोकार्पण किया गया। अतिथियों ने लाटमेटा स्थित मां त्रिअम्बे मंदिर का दर्शन भी किया। सरपंच नरेश शुक्ला, उपसरपंच कामता साहू, ग्राम पटेल रूपनारायण शुक्ला, ग्रामीण भारत साहू, महेश उइके, चंद्रभान, मोहन, समीर शुक्ला, शुभम शुक्ला, विक्रांत शुक्ला, चिन्मय शुक्ला, प्रेम लाल, मनोज कुमार, महारू राम, विष्णु राम, अमरचंद, कन्हैया राम, चिन्ता राम, कंसु राम, सचिव भूषण भारद्वाज, मुकेश साहू, सीमा शुक्ला, सरिता गोर्रा, मधुरानी शुक्ला, लक्ष्मी निषाद, अंजनी कंवर, महाबति, रूपेश्वरी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

लाटमेटा में सड़क बनाने राशि स्वीकृत सरपंच ने लाटमेटा के लिए घोषित और स्वीकृति समस्त विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। जानकारी दिया कि उपमुख्यमंत्री साव के द्वारा राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में घोषित 3 किलोमीटर पक्की सड़क, मुख्य सड़क से लाटमेटा नवाटोला पहुंच मार्ग के लिए लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति भी हो गया है। सांसद पांडे से नए स्कूल भवन के लिए 10 लाख रुपए की मांग सरपंच ने की। कार्यक्रम को जिपं अध्यक्ष वैष्णव, एमडी ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version