Site icon

राजनांदगांव : श्रीकृष्ण जन्म के साथ गूंजे जयकारे, 56 भोग लगाए…

final logo copy

छुईखदान , नगर के प्राचीन राम दरबार मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। रात में 12 बजते ही मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव शुरू हो गया। इस दौरान चारों ओर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंज उठे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर में शंखनाद हुआ, घंटियां बज उठीं और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे।

भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रीराम दरबार मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज चौबे ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्रांत चंद्राकर, राजेश चौबे, चिंटू महोबिया, अक्षय सेन यादव, दीपक मेरावी, आदित्य वैष्णव, दृष्टि चौबे आ्दि मौजूद रहे।

Exit mobile version