Site icon

राजनांदगांव : छग की समृद्ध लोक परंपरा को आगे बढ़ा रहे कलाकार…

final logo copy

डोंगरगढ़ , ग्राम पंचायत शिवपुरी में आयोजित संत शूरवीर बलिदानी राजा गुरु बालकदास जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने संत शूरवीर बलिदानी राजा गुरु बालकदास के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों, संघर्ष व सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण किया। कहा कि गुरु बालकदास ने समाज में समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश दिया, जो आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा को आगे बढ़ाने में हमारे कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पंथी नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि संत परंपरा, सामाजिक चेतना और हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत स्वरूप है। पंथी कलाकारों की कला व सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हमारी लोककला और संस्कृति हमारी पहचान है, जिसे संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्लॉक सतनामी समाज डोंगरगढ़ पंच राम चंदेल, जिला अध्यक्ष केसीजी खुमान देशलहरे, कमलेश सांडे, सुरेश सिन्हा, सामशाय टांडेकर, लाला राम वर्मा, रंजीत भारती, आनंदी चंदेल, हिमेश जांगड़े, भीम सिंह मौजूद रहे।

Exit mobile version