मोहला | जिला मुख्यालय मोहला सहित पूरे क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम व भक्ति भाव से मनाया । शुक्रवार देर रात तक नगर के विभिन्न वार्डों, बाजार चौक व बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर मंडलियों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना की गई। जय स्तंभ चौक में युवकों के द्वारा विशाल दही-लूट (मटकी फोड) प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें युवाओं ने हिस्सा लिया।
मोहला : मोहला में जन्माष्टमी पर दही-लूट हुई…

