राजनांदगांव , भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की।
पुष्पवाटिका स्थित योग डोम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अभियान के प्रभावी संचालन के लिए नौ प्रमुख बिंदुओं के तहत प्रभारियों और सह-प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
उन्होंने इन कार्यक्रमों को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने बताया कि अमित शाह के मार्गदर्शन में सरकार की पुनर्वास नीति से नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार किया गया है। इसके अलावा मार्गदर्शन भी दिया गया।
आशीर्वाद का दिया: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घर जाकर आभार व्यक्त करना। {सपनों का भारत: युवाओं के लिए विकसित भारत 2047 विषय पर प्रतियोगिताएं। {सेवा स्मरण: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए पीएम मोदी के कार्यों का प्रचार। {आंगन मिलन: आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं, कार्यकर्ताओं का सम्मान।
कहानी बदलाव की: हितग्राहियों की सफलता की कहानियों को सामने लाना। {सेवा ज्योति यात्रा: समाज के सभी वर्गों के साथ विकसित भारत का संकल्प। {सेवा मेरा योगदान: रक्तदान, वृक्षारोपण और स्वच्छता में जनभागीदारी। {सेवा सेतु: वंचित पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविर। {जन सेवा महाकुंभ: युवाओं में नवाचार और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर।

