राजनांदगांव | मराठा मंडल लोहार पारा राजनांदगांव में इस वर्ष भी दो दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन के तहत 4 सितंबर को भगवान कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने-अपने घरों में स्थापित किए। इसके बाद दो दिनों तक पूजन के बाद 6 सितंबर की शाम बाजे-गाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई।
यह यात्रा शहर के भरकापारा, रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, गंज लाइन होते हुए। इंदिरा सरोवर पहुंची। यहां आरती पूजन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दो दिवसीय आयोजन के लिए लोहारा पारा को आकर्षक लाइट से सजाया गया था। बताया गया कि मराठा मंडल की यह परंपरा विगत 50 से चली आ रही है। इसमें लगभग 20 परिवार शामिल होते हैं।

