अंबागढ़ चौकी , जिला कांग्रेस कमेटी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के द्वारा पत्रकार वार्ता किया गया। इसमें 25 मई 2013 को झीरम हत्याकांड में नक्सलियों के द्वारा कांग्रेस के शीर्ष वरिष्ठ नेताओं सहित 32 लोगों की हत्या किया गया था, उस मामले को लेकर एनआईए कोर्ट का फैसला आया है। यह आधा अधूरा न्याय है। हम अदालत के फैसले का आदर करते हैं।
अदालत ने वही फैसला दिया है जो एनआईए ने तथ्य अदालत के सामने रखे थे। हमारा बड़ा सवाल यह है कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का सुरक्षा क्यों हटाया गया। यात्रा की मार्ग को क्यों और किसने बदलवाया। इस हमले की योजना किसने बनाया था। झीरम हमले में घायल और जीवित बचे पीड़ितों का बयान क्यों नहीं लिया गया। एनआईए ने छत्तीसगढ़ सरकार की पुलिस द्वारा गठित एसआईटी को जांच से क्यों रोका।
भाजपा नहीं चाहती झीरम का सच सामने आए। हम कांग्रेस के साथी चाहते हैं कि इस मामले की फिर से जांच कर जो सच्चाई है वह सामने आए और हमारे वरिष्ठ नेताओं को इंसाफ मिले। पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अं.चौकी सुरजीत सिंह ठाकुर, महामंत्री जिला कांग्रेस अब्दुल खालिक खान, अध्यक्ष महिला कांग्रेस मीना मांझी, उपाध्यक्ष कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

