Site icon

राजनांदगांव : सर्विस लेन किनारे खुली नालियों से खतरा बढ़ गया …

राजनांदगांव : सर्विस लेन किनारे खुली नालियों से खतरा बढ़ गया …

राजनांदगांव : सर्विस लेन किनारे खुली नालियों से खतरा बढ़ गया …

राजनांदगांव | शहर की सर्विस लेन किनारे बनी नालियों के कई स्थानों पर ढक्कन खुले पड़े हैं। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। खासकर रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर खुले हिस्से नजर नहीं आने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। नालियों के ढक्कन टूटने या हटने के बाद उन्हें दोबारा व्यवस्थित नहीं किया गया है। खुले हिस्सों में सुरक्षा संकेतक नहीं है। खुले नालों पर मजबूत ढक्कन लगाने और क्षतिग्रस्त ढक्कनों को बदलने की जरूरत है।

-दीपेश वर्मा, राजनांदगांव

Exit mobile version