डोंगरगढ़| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा व समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल डोंगरगढ़ की मंडल स्तरीय कार्यशाला व मासिक बैठक 8 सितंबर को होगी। बैठक दोपहर 2 बजे अछोली स्थित तहसील साहू कर्मा भवन में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 25 सेवा कार्यों की योजना तैयार की जाएगी। रक्तदान शिविर, आशीर्वाद का दिया, नमो सेवा गाथा, आंगन का मिलन सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों को लेकर चर्चा होगी। साथ ही नमो प्रदर्शनी, लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया प्रचार और बूथ सशक्तीकरण की कार्ययोजना बनाई जाएगी। बैठक में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष-सचिव, बीएलए-2, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। मंडल अध्यक्ष अनिल सिन्हा व महामंत्री रवि यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।
राजनांदगांव : अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक …

