Site icon

राजनांदगांव : सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगा यह अभियान …

राजनांदगांव : सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगा यह अभियान …

राजनांदगांव : सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जन-जन तक पहुंचेगा यह अभियान …

अंबागढ़ चौकी l भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

मुख्य वक्ता खूबचंद पारख उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को भाजपा की संगठनात्मक कार्यप्रणाली, पार्टी के नियम, अनुशासन और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका अनुशासित, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता है। संगठन की विचारधारा, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व पार्टी के सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

भास्कर न्यूज | छुईखदान भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही का विगत दिनों खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में जिला भाजपा की बैठक के सिलसिले में आगमन हुआ। इस दौरान पाणिग्रही ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे तथा भाजपा संगठन में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक कोमल जंघेल के घिरघोली स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं की इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भेंट के दौरान जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्रांत चंद्राकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान बैठक में आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सेवा, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। जिला, मंडल व मोर्चा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, अभियान की जिला संयोजक नम्रता सिंह, सह संयोजक अनिल गुप्ता, राजेश जैन आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version