Site icon

CG : जिले में सनसनी ! सुबह-सुबह मिली दो लाशों से दहशत…

CG : जिले में सनसनी ! सुबह-सुबह मिली दो लाशों से दहशत…

CG : जिले में सनसनी ! सुबह-सुबह मिली दो लाशों से दहशत…

छत्तीसगढ़ के दो जिलों में आज सुबह दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बिलासपुर के मुरूम खदान में जहां महिला की लाश मिली, तो वहीं कोरबा के नवकोनिया तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडारी की मुरूम खदान के तालाब में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।

पाली थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित नवकोनिया तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की की सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू की। शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की मौत करीब दो-तीन दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सबसे अहम बात यह है कि घटनास्थल के पास ही एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली है।

पुलिस को आशंका है कि यह बाइक मृतक की हो सकती है। पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है। इसके अलावा मुनादी कराने के साथ जिले के विभिन्न थाना-चौकियों को भी मृतक के संबंध में सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने में जांच को दिशा मिलेगी। फिलहाल पुलिस शव की पहचान और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version