Site icon

राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में कैम्पस प्लेसमेंट 10 सितम्बर को

final-logo-copy.web

राजनांदगांव। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 10 सितम्बर 2026 को सुबह 10 बजे से जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है। कैम्पस प्लेसमेंट में वर्ष 2020 से 2026 तक विद्युतकार एवं वायरमैन व्यवसाय में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी तथा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण, 18 से 30 आयु वर्ग के केवल पुरूष अभ्यर्थी शामिल हो सकते है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण पत्र 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पेन कार्ड, 5 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ कैम्पस प्लेसमेंट में सम्मिलित हो सकते है।

Exit mobile version