Site icon

कार्मिकों के एनपीएस खातों में पेंशन की राशि जल्द हस्तांतरित करेगा सेल, 2 हजार करोड़ होगा ट्रांसफर

१३

सेल पेंशन योजन की राशि सेल कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके पेंशन खातों में हस्तांतरित करने की तैयारी सेल प्रबंधन ने शुरू कर दी है। सेल में कार्यरत कार्मिकों को लगभग 2000 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की जानी है। कार्मिकों के समक्ष दो विकल्प मौजूद है। जिसमें वे अपने पेंशन की मूल राशि का भुगतान ले सकते हैं। पहला विकल्प राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) तथा दूसरा विकल्प सेल पेंशन ट्रस्ट है। ट्रस्ट की वर्चुअल शुक्रवार को हुई।

एनपीएस का प्रबंधन और सुरक्षा सर्वोत्तम
सेफी का मानना है कि एनपीएस का प्रबंधन, सुरक्षा एवं लाभ वर्तमान में उपलब्ध सभी विकल्पों में सर्वोत्तम है। जिसकी तुलना में वर्तमान में सेल पेंशन ट्रस्ट अभी किसी प्रकार के विकल्प के साथ तैयार नहीं है। सेफी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने कहा है कि शासन के द्वारा प्रदत्त पारदर्शी, सफल, सुप्रबंधित राष्ट्रीय पेंशन योजना जब सेल कार्मिकों के लिए उपलब्ध है तो हमें उसका लाभ उठाना चाहिए तथा सेल के पेंशन योजना को पूर्ण रूप से एनपीएस के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए।

एनपीएस में 5 प्रतिशत तक अधिक ब्याज दर मिलेगी
इंटक महासचिव एसके बघेल ने बताया कि बैठक में एनपीएस एवं सेल पेंशन स्कीम के बारे में विस्तार से बताया गया। सेल पेंशन स्कीम में वार्षिक ब्याज दर 6% से 7% के आसपास मिलेगा। जबकि एनपीएस में 10% से 11% ब्याज मिलेगा।

सेल पेंशन स्कीम में रकम वापसी का प्रावधान ही नहीं
सेल पेंशन स्कीम में सेवानिवृत्ति के बाद तुरंत पैसा वापस नहीं मिलेगा। एनपीएस में सेवानिवृत्ति के बाद जमा राशि का 60% वापस ले सकते हैं सेवानिवृत्ति के पहले आप पैसा नहीं निकाल सकते जबकि एनपीएस में 20% राशि छोड़कर आप अपना पैसा निकाल सकते हैं। कंपनी बीच में छोड़ने पर पैसा वापस नहीं मिलेगा।

Exit mobile version