Site icon

विरोध में भाजपा की प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका

४

भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की ओर से चिंतन शिविर में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया गया। भाजपा की प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने भाजपा के बस्तर चिंतन शिविर में अपनी असफलता और हताशा में कांग्रेस और छग सरकार के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर अपने संस्कार का परिचय दिया है। छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं से हताश होकर अपशब्द कहकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का अपमान किया है जो अस्वीकार्य है। छाबड़ा ने कहा कि भाजपा नेता छत्तीसगढ़ में हार के सदमे से उबर नहीं पाई है।

भाजपा की सस्ती लोकप्रियता
भाजपा सस्ती लोकप्रियता के लिए उनके प्रभारी और नेता अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रदर्शन में अंत्यव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त धनेश पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, शारदा तिवारी, हरिनारायण धकेता, रमेश डाकलिया, रमेश राठौर, कुतबुद्दीन सोलंकी, झम्मन देवांगन, विकास त्रिपाठी, राजू खान मौजूद रहे।

Exit mobile version