Site icon

राजनांदगांव : गोविंदा आला रे… 10 मिनट में फोड़ी मटकी, डोंगरगढ़ की टीम ने जीते 51 हजार…

final logo copy

राजनांदगांव | गोविंद उत्सव समिति की ओर से स्टेट हाईस्कूल मैदान में दही-हांडी प्रतियोगिता हुई। रायपुर, घोटिया, सलोनी मनमोहन और डोंगरगढ़ सहित विभिन्न स्थानों की पांच टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों को मटकी फोड़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया गया। प्रतियोगिता में टीमों ने मटकी फोड़ने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।

रोमांचक मुकाबले के बाद सलोनी मनमोहन डोंगरगढ़ की टीम ने मटकी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को गोविंद उत्सव समिति के अध्यक्ष वरुण पांडे ने 51 हजार रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की।

Exit mobile version