राजनांदगांव | कृष्ण जन्माष्टमी पर अग्रवाल महिला मंडल की ओर से 10 सितंबर को कान्हा जन्मोत्सव होगा। आयोजन अग्रसेन भवन में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में कृष्ण भक्ति के साथ भजनों की प्रस्तुति होगी।
श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद मिलेगा। भजन गायक अभिषेक तंवर, राहुल शर्मा भजनों से कान्हा की महिमा का गुणगान करेंगे। भक्ति संगीत से कृष्ण के प्रति श्रद्धा, प्रेम, समर्पण का भाव जागेगा।

