Site icon

राजनांदगांव : गंजलाइन में आज दौड़ेंगे बैल, 90 साल पुरानी परंपरा…

final logo copy

राजनांदगांव | पोला पर्व पर गंजलाईन में आज 90 साल पुरानी परंपरा फिर जीवंत होगी। बाल समाज द्वारा सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर एवं गंजलाईन व्यापारी संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता शाम 6 बजे लखोली नाका चौक से शुरू होकर तिरंगा चौक होते हुए गंजलाइन में समाप्त होगी।

प्रतियोगिता से पहले बैलों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी और उनके मालिकों का सम्मान भी होगा। आयोजन स्थल पर मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौने और सजावटी सामग्री की दुकानें लगेंगी। प्रतियोगिता देखने आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस वर्ष प्रतियोगिता में बैल जोड़ी दौड़ और सिंगल बैल दौड़ के साथ बैल सजावट को भी शामिल किया गया है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

Exit mobile version