राजनांदगांव | नंदई चौक से इंदिरा नगर, महामाया चौक और डोंगरगांव रोड पर सड़क पर घूमते और बैठे मवेशियों के कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। व्यस्त मार्ग पर अचानक मवेशियों के सड़क पर आने से वाहन चालकों को गति कम करनी पड़ती है।
कई बार मवेशियों को बचाने के चक्कर में दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होते हैं। रात में मवेशी आसानी से नजर नहीं आते। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। समाधान की जरूरत है।

