Site icon

राजनांदगांव : बच्चों ने धरा राधा कृष्ण, यशोदा, सुदामा का रूप…

final logo copy

डोंगरगढ़ | सरस्वती शिशु मंदिर टेड़ेसरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण राधा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण भजन, गीता वाचन किया। राधा कृष्ण, यशोदा, सुदामा की वेशभूषा प्रतियोगिता में 90 छात्रों ने हिस्सा लिया।

अंत में दही लूट का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन योगेश्वरी वर्मा ने की। कार्यक्रम में मोनिता साहू, मेनका निषाद, तिरंजा बिसेन, प्रेमा गंजीर, तिलोका यादव, रूपा साहू, चाकेश्वरी साहू, चुनेश्वरी रावटे, मीना वर्मा का सहयोग रहा।

Exit mobile version