Site icon

ठेलकाडीह में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग

logo Deep Jagriti

ठेलकाडीह सहित आसपास के 40 से 45 गांव के किसानों को बैंक में लेनदेन करने के लिए 20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। कई बार तो बैंक में भीड़ होने की वजह से किसानों का काम नहीं हो पाता है और मायूस लौटना पड़ता है। किसानों को घुमका स्थित शाखा में जाना पड़ता है जहां आए दिन भीड़ की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्र के किसान मांग कर रहे हैं कि ठेलकाडीह में ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की एक शाखा खोली जाए ताकि किसानों को परेशान न होना पड़े। राजनांदगांव सरपंच संघ के अध्यक्ष नोमेश वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के किसान बैंकिंग सेवा को लेकर परेशान हैं, क्योंकि इन्हें घुमका शाखा में जाना पड़ता है।

कलेक्टर को पत्र सौंपा
हाल ही में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की ओर से घुमका स्थित सहकारी बैंक की शाखा में 96 गांव को शामिल किया गया है। नोमेश ने बताया कि इस मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। बैंक खुल जाने पर सुरक्षा की समस्या भी नहीं रहेेगी।

Exit mobile version