Site icon

Rajnandgaon : जयपुर में होने वाली सब-जूनियर फुटबॉल लीग में श्रेयांश का चयन …

Rajnandgaon : जयपुर में होने वाली सब-जूनियर फुटबॉल लीग में श्रेयांश का चयन …

Rajnandgaon : जयपुर में होने वाली सब-जूनियर फुटबॉल लीग में श्रेयांश का चयन …

छुईखदान | नगर की प्रतिष्ठित छुईखदान फुटबॉल अकादमी ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा से नगर का नाम रोशन किया है। अकादमी के होनहार फुटबॉलर श्रेयांश श्रीवास्तव का चयन राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाली सब-जूनियर फुटबॉल लीग के लिए हुआ है।

श्रेयांश हाल ही में नेपाल में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे हैं। अब उन्हें एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। जयपुर में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 12 से 15 सितंबर तक खेली जाएगी। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए श्रेयांश गुरुवार को जयपुर के लिए रवाना हो गए। उनके चयन से उनके परिवार, कोच, साथी खिलाड़ियों सहित पूरे नगर में खुशी का माहौल है। नगरवासियों को उम्मीद है कि श्रेयांश प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छुईखदान का नाम प्रदेश और देश स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। श्रेयांश श्रीवास्तव के जयपुर सब-जूनियर फुटबॉल लीग में चयन पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीराज किशोर दास, भाजयुमो के नितिराज चंद्राकर, फुटबॉल अकादमी के संरक्षक संतोष कामड़े, कोच राजेश चौबे ने इसकी सराहना की है।

Exit mobile version