Site icon

CG : 17 सितम्बर को हर घर दीया जलाने का आह्वान…

final logo copy

हर घर जलाएं आशीर्वाद का दीया

उत्तर बस्तर कांकेर । राज्य शासन द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले में इसे त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा। जिला प्रशासन जिले के नागरिकों से आह्वान किया है कि 17 सितम्बर को संध्या के समय सभी घरों में आशीर्वाद का दीया जलाएं।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सरोवर के किनारे, स्कूल, छात्रावास-आश्रम, प्रमुख पर्यटन स्थल, शहीद स्मारक, पुलिस व सुरक्षा बलों के कैम्प, पुनर्वास केंद्र सहित सभी प्रमुख स्थलों में संध्याकाल में दीया जलाने के निर्देश दिए हैं। उनके द्वारा जिले के आम नागरिकों से भी अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील की गई है।

Exit mobile version