Site icon

Durg : प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण सरस्वती नगर में पीएम आवास योजना के 522 मकानों का निरीक्षण,

CG: Another murder incident in Mandir

-अधूरे कार्यों पर नाराज हुए अधिकारी, दरवाजे-खिड़कियां लगाने सहित सीपेज व पानी की समस्या को 30 सितंबर तक दूर करने के निर्देश,

दुर्ग/(मनीष त्रिपाठी पत्रकार)। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरस्वती नगर में निर्मित किए जा रहे 522 मकानों का आज निरीक्षण किया गया। आयुक्त लीना कोसम के निर्देश पर नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आवासीय परिसर का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश मकानों का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है, लेकिन चार ब्लॉक को छोड़कर अन्य ब्लॉकों में अभी तक दरवाजे एवं खिड़कियां लगाने का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। वहीं जिन ब्लॉकों में कार्य किया गया है, वहां कुछ स्थानों पर सीपेज तथा पानी की समस्या भी सामने आई। अधिकारियों ने मौके पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं शेष कार्यों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधूरे कार्य एवं सामने आई कमियों पर नोडल अधिकारी मोहम्मद सलीम सिद्दीकी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार ओम एसोसिएट्स के संबंधित कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने 30 सितंबर तक पूरा करने दिए निर्देश।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे मकानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के साथ ही सीपेज, पानी निकासी एवं अन्य तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं कर्मचारियों को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के उपरांत ही आवासों को व्यवस्थित रूप से तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने की बात कही।निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी के साथ उपअभियंता करण यादव सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।जनसंपर्क/राजू बक्शी

Exit mobile version