Site icon

Durg : कब्रपारा चौक में 9.88 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन,

CG: Another murder incident in Mandir

-पक्की सड़क से मिलेगी कब्र पारा चौक के क्षेत्रवासियों को राहत,

दुर्ग/(मनीष त्रिपाठी पत्रकार) । नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 37 कब्रपारा चौक में गुलाब निर्मलकर की दुकान से श्यामू यादव के घर तक लंबे समय से चली आ रही उबड़-खाबड़ कच्ची सड़क की समस्या का जल्द समाधान होगा। नगर निगम द्वारा 9.88 लाख रुपए की लागत से सीमेंट-कांक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर एवं पार्षद व एमआईसी सदस्य शिव नायक की उपस्थिति में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। कच्ची एवं जर्जर सड़क के कारण बारिश के दिनों के साथ ही सामान्य दिनों में भी नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। नागरिकों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।भूमिपूजन के अवसर पर पार्षद रंजीता पाटिल, मनीष कोठारी, सहायक अभियंता सुरेश केवलानी, विकास दमाहे सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।जनसंपर्क/राजू बक्शी

Exit mobile version