खैरागढ़ | अवैध रूप से शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छुईखदान पुलिस ने ग्राम गभरा में कार्रवाई की। पुलिस टीम ने 10 सितंबर को आरोपी के घर के सामने दबिश देकर किशन कोसरे (47) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 6.5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया।
CG : 6.5 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार …

