Site icon

Durg : कुरूद एसएलआरएम के सामने निर्मित डॉग हाउस में प्रतिदिन 40 से 44 डॉग के बधियाकरण का लक्ष्य

(मनीष कुमार त्रिपाठी)

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा कुरूद एसएलआरएम सेंटर के सामने आवारा एवं सामुदायिक कुत्तों के प्रबंधन हेतु डॉग हाउस का निर्माण किया गया है। डॉग हाउस में कुल 44 केज (कैच) की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केज में 4 डॉग रखने की क्षमता के अनुसार एक समय में लगभग 176 डॉग की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम द्वारा शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने तथा पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से यहां प्रतिदिन लगभग 40 से 44 डॉग के बधियाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


डॉग हाउस में डॉग को पकड़कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत बधियाकरण किया जाएगा तथा आवश्यक देखरेख के पश्चात उन्हें निर्धारित स्थान पर वापस छोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था से शहर में आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ नागरिकों को होने वाली परेशानियों में भी कमी लाने में मदद मिलेगी।
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Exit mobile version