Site icon

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर सड़क की मरम्मत तेज, गड्ढे भर रहे…

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर सड़क की मरम्मत तेज, गड्ढे भर रहे…

राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर सड़क की मरम्मत तेज, गड्ढे भर रहे…

राजनांदगांव , कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों की मरम्मत और पेंचवर्क का काम तेज किया गया है। मकसद सड़कों की हालत सुधारना है। लोगों को आसान और सुरक्षित आवाजाही देना है। प्रमुख मार्गों के साथ ग्रामीण इलाकों की सड़कों का लगातार निरीक्षण हो रहा है। खराब हिस्सों की पहचान की जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जा रही है।

इसी कड़ी में नेशनल हाईवे मार्ग पर सुंदरा से ग्राम सुंदरा बस्ती तक मरम्मत और पेंचवर्क कराया गया है। ग्राम सोमनी से परमालकसा-ठेकवा मार्ग पर भी काम हुआ है। ग्राम देवादा से ग्राम टेडेसरा तक सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई गई है। गड्ढे भरने और टूटे हिस्से ठीक होने से इन मार्गों पर आवाजाही पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हुई है।

कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले की सड़कों का नियमित निरीक्षण किया जाए। जहां सड़क क्षतिग्रस्त मिले, वहां प्राथमिकता से मरम्मत और पेंचवर्क कराया जाए। काम की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने को कहा गया है। काम तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले ये मार्ग आम लोगों, किसानों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए जरूरी हैं।

Exit mobile version