Site icon

शराब दुकान में पॉकिट मारने वाले दो गिरफ्तार

logo Deep Jagriti

पुलिस की टीम ने दो पॉकिटमारों को गिरफ्तार किया है। जो छुरिया शराब दुकान में आने वाले ग्राहकों का पॉकिट मारा करते थे। दोनों आरोपी राजनांदगांव के पेंड्री अटल आवास के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें लगातार शराब दुकान में पॉकिटमारी की घटना होने की सूचना मिल रही थी, जिसके चलते टीम आसपास के हिस्सों में निगरानी कर रही थी।

तभी दुकान के पास संदिग्ध रुप से घूमते शेख रमजान व सोनी साइमन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पॉकिटमारी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार ली। आरोपियों से 25 सौ रुपए भी बरामद किया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Exit mobile version