Site icon

राजनांदगांव :उत्सव का श्रीगणेश… हर पंडाल में रहेगी पुलिस, रोड से सोशल मीडिया तक नजर …

CG: Another murder incident in Mandir

राजनांदगांव l गणेश उत्सव की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसके साथ ही अगले दस दिन शहर में उत्सव का माहौल रहेगा। अलग-अलग हिस्सों में कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इस दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने भी तगड़ी तैयारी की है।

एसपी अंकिता शर्मा ने खुद बाजार क्षेत्र में टीम के साथ पैदल घूमकर पंडालों की जानकारी जुटाई। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने इस बार हर गणेश पंडाल में पुलिस जवानों की तैनाती की तैयारी की है। पुलिस मित्र के नाम पर जवान पंडालों पर मौजूद रहेंगे। जो आसपास व्यवस्था संभालेंगे वहीं किसी भी संदिग्ध घटनाक्रम के दौरान क्विक रिस्पांस भी देंगे। बीते सालों में पर्व के दौरान शहर में आपराधिक घटनाएं भी होती रही है। जिसे देखते हुए एसपी ने इस बार 500 जवानों की तैनाती की है। ये जवान बाजार क्षेत्र प्रमुख हिस्सों से लेकर आउटर तक में निगरानी करेंगे। इसके अलावा संदिग्ध हरकतों और घटनाओं को समय पर नियंत्रित करने के लिए विशेष एंटी क्राइम सेल और इंटेलिजेंस कलेक्शन स्क्वॉयड भी बनाया गया है।

गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था की 10 दिन ऐसी तैयारी पेट्रोलिंग: पुलिस की अलग-अलग पेट्रोलिंग बाजार क्षेत्र, भीड़ वाले हिस्से और बड़े गणेश पंडालों पर रात 12 बजे तक लगातार गश्त करेगी। सोशल मीडिया: सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह और भावना आहत करने जैसी पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई होगी। स्पेशल टीम इसकी निगरानी करेगी। गंुडे-बदमाश: वार्ड स्तर पर गुंडे बदमाशों की लिस्टिंग की गई है। इनकी कड़ी निगरानी होगी। आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई होगी। ट्रैफिक कंट्रोल: बाजार क्षेत्र और सकरे हिस्सों में चार पहिया वाहन और ई- रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। लोग बाइक-मोपेड या पैदल यहां पंडालों तक पहुंचेंगे।

शहर में 50 से अधिक पंडालों में विराजेंगे बप्पा शहर में 50 से अधिक पंडाल बनाए जा चुके हैं। जहां बप्पा विराजित होंगे। अगले 10 दिन ​हर हिस्से में उत्सव का माहौल रहेगा। रोजाना धार्मिक आयोजन भी होंगे। इसके अलावा स्थल झांकियों भी बनाई गई हैं। जहां शहर सहित आसपास के हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंुचेंगे। पुलिस ने सभी समितियों से बैठकें भी की है।

झांकियों की भी तैयारी तेज, 30 से अधिक बनेंगी इधर गणेशोत्सव के साथ शहर में विसर्जन झांकियों की तैयारी भी तेज हो गई है। इस साल विसर्जन में 30 से अधिक झांकियां रुटों पर होंगी। खास बात यह है कि इस बार ज्यादातर झांकियां शहर में ही बनाई जाएंगी। झांकी के रुटों पर भी प्रशासन सड़क और बिजली दुरुस्त करने में जुट गई है। पुलिस अभी से ही झांकी रुटों में बेहतर व्यवस्था बनाने की तैयारी कर रही है।

Exit mobile version