Site icon

CG : मन की शांति के लिए जुड़ना होगा अध्यात्म से: भोज भारती …

CG: Another murder incident in Mandir

खैरागढ़ l शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छुईखदान के मेडिटेशन हॉल में शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य अतिथि खैरागढ़ कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक लाल जेके वैष्णव थे। विशिष्ट अतिथि राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मोहन जंघेल और सेंटर प्रभारी बहन भोज भारती उपस्थित थीं।

बहन भोज भारती ने कहा कि मन की शांति और सकारात्मक जीवन के लिए अध्यात्म से जुड़ना जरूरी है। वहीं लाल जेके वैष्णव ने शिक्षक और माता को प्रथम गुरु बताते हुए शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों की आवश्यकता पर जोर दिया। मोहन जंघेल ने शिक्षक को ऐसे दीपक की संज्ञा दी, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाशित करता है।

गुरु बिन ज्ञान नहीं, शिक्षा बिना जीवन नहीं का संदेश दिया। समारोह में वैष्णव व जंघेल का साफा, प्रतीक चिन्ह और पेन भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही डॉ. सियाराम साहू, संजीव धुर्वे, कुंभ लाल जंघेल, राम जगदीश देवांगन, अश्वनी साहू, सुनील उपाध्याय, संध्या महोबिया, सुनीता सोनी और पिंकी राजपूत सहित अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी बहन भोज भारती ने किया। आभार प्रदर्शन बहन चन्द्रप्रभा ने किया।

Exit mobile version