Site icon

राजनांदगांव : रामाधीन मार्ग और सुरजन गली में गड्ढों से आवाजाही मुश्किल, मरम्मत नहीं…

final logo copy

राजनांदगांव | रामाधीन मार्ग और सुरजन गली में सड़क पर गड्ढे लंबे समय से परेशानी का कारण बने हुए हैं। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को इन गड्ढों के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। वाहन चालकों के गिरने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। गड्ढों की स्थिति का निरीक्षण करने के साथ मरम्मत जरुरी है। गणेश पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरेंगे और यह विसर्जन झांकियों के जाने का रुट बनता है।

Exit mobile version